एसई ने ली बिजली अफसरों की मीटिंग
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) एसके सिन्हा ने शनिवार को वृत्त ऑफिस स्थित सभागार में निगम अधिकारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसई सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि जनता, निगम कर्मचारी सुरक्षित रहे और उपभोक्ताओं को ट्रैपिंग लैस बिजली मिले। इसके लिए फीडर मेंटेनेंस के साथ ही 30 नवंबर तक लूज वायर सही करें। उन्होंने टीएनडी लोसेस 14 प्रतिशत से कम करने, सुरक्षा की दृष्टि से फीडर्स का दौरा कर वहां कार्यरत कर्मचारियों को देखें और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसके अलावा बड़े गांवों में कैंप कर उपभोक्ताओं की शिकायतों को दर्ज करने हाथों-हाथ समाधान होने वाली शिकायतों का तुरंत निराकरण करें। मीटिंग में डीडी प्रथम द्वितीय और मांडल के एक्सईएन, एईएन, जेईएन जे आरओ उपस्थित थे।
पौधरोपणकिया
भीलवाड़ा.स्कूलकॉलोनियों में शनिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से पौधरोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव मोहिता भटनागर के नेतृत्व में सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या विद्यालय में पौधरोपण किया गया। बाहुबली हुमड़ जैन समाज द्वारा टैगोर यूथ क्लब एवं तुलसी जन कल्याण सेवा समिति ने शास्त्रीनगर न्यू हाउसिंग बोर्ड ज्योति नगर में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। चूरिया-मूरिया सेवा संस्था एवं राज्य राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक संघ द्वारा बापूनगर में पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प दिलाया। संगम इंडिया लिमिटेड आटूण प्लांट में पौधरोपण किया गया।