सुरक्षा पहली प्राथमिकता
भीलवाड़ा.नगर माहेश्वरीमंडल के तत्ववाधान में शनिवार को सोनियों की धर्मशाला में गैस से होने वाले नफा-नुकसान पर संगोष्ठी हुई। जिसमें गैस एजेंसी के प्रतिनिधि किशन सुवालका ने गैस सिलेंडर के रख-रखाव की जानकारी दी। संगोष्ठी में भारती बाहेती, सीमा कोगटा , सुमन सोनी, कलावती भदादा, वीणा मोदी, जतन गायत्री मूंदड़ा, शशि अजमेरा, रीना डाड, सोनल माहेश्वरी उपस्थित थीं।
विवाहसम्मेलन 19 अक्टूबर को
भीलवाड़ा.नूरीसुन्नी अंजुमन संस्था राजस्थान के तत्वाधान में राज्य स्तरीय 35वां आम मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अक्टूबर को कृषि मंडी, निम्बाहेड़ा में होगा। सम्मेलन को लेकर शनिवार को नूरी सुन्नी कार्यकर्ताओं की मीटिंग डॉ. फकरुद्दीन मंसूरी की अध्यक्षता में सुभाष नगर कार्यालय में हुई। मंसूरी ने बताया कि 51 जोड़ों का लक्ष्य रखा है। इनमें से 11 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। पंजीयन कार्य जारी है। इस मीटिंग में संस्थापक इकबाल हुसैन खिलजी, फारुख मंसूरी, फरीद भाई शेख, इकबाल हुसैन, मोहम्मद उमर, अली मोहम्मद, आजाद हुसैन, अयूब नीलगर के साथ ही संस्था के सांगानेर, पुर, हमीरगढ़, आसींद मांडल क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दीपासोनी अध्यक्ष निर्वाचित
भीलवाड़ा.श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल के चुनाव समाज के पंचायती नोहरे में संपन्न हुए। इसमें दीपा सोनी को सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं अर्चना सोनी को सचिव मीना सोनालिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
जिलाजेल में वाटर कूलर लगाया
भीलवाड़ा.एलएनजेग्रुप की ओर से जिला कारागृह में शनिवार को वाटर कूलर लगवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यवाहक कलेक्टर गिरीराजकुमार वर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस आनंद शर्मा, सीओ सदर रामसिंह, एलएनजे ग्रुप के एडवाइजर आरएन गुप्ता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मधु जाजू, एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा आदि थे। अध्यक्षता जेल उपाधीक्षक सुमन मालीवाल ने की।