पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं थाने में बंटे फार्म, कहीं शिविर छोड़ गए बैंककर्मी

कहीं थाने में बंटे फार्म, कहीं शिविर छोड़ गए बैंककर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारकी दो योजनाएं। एक प्रधानमंत्री जन धन। दूसरी भामाशाह। दोनों का लक्ष्य हर व्यक्ति का बैंक खाता खुलवाना। वह भी जीरो बैलेंस पर। इसके लिए सरकार लगा रही शिविर। भामाशाह में वार्ड पंचायत में। प्रधानमंत्री जन धन में बैंकों में। कोटड़ी में एसबीबीजे ब्रांच के काउंटर पर भीड़ बढ़ी तो काउंटर ही थाना परिसर में लगाना पड़ा। उधर, मांडलगढ़ के भामाशाह शिविर में दोपहर बाद बैंक कर्मचारी शिविर छोड़ कर चले गए। उधर, कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज कुमार वर्मा तथा जिला भामाशाह अधिकारी प्रकाश सिंह चंडालिया का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऐसा हुआ है तो गंभीर बात है।

कोटड़ी.एसबीबीजेबैंक खुलने से दो घंटे पूर्व ही प्रधानमंत्री जन धन योजना के जीरो बैलेंस पर खाते खुलवाने के लिए लंबी कतार लग गई। जैसे ही बैंक खुला, माहौल गरमा गया। मजबूरन पुलिस बुलानी पड़ी। एएसआई कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि मैनेजर केजी लढ़ा के कहने पर पुलिस थाना परिसर में काउंटर खोला गया। वहां खाता खुलवाने के फार्म बांटे गए। लढ़ा ने कहा-बैंक में रोजाना 200 फार्म रहे हैं। स्टाफ कम है। इस कारण 50 खाते ही खोल पा रहे हैं।

मांडलगढ़.नपावार्ड नं.4 का भामाशाह शिविर कृषि उपज मंडी परिसर में लगा। दोपहर लगभग दो बजे भीड़ बढ़ती देख बैंककर्मी शिविर छोड़कर चले गए। उन्हें खाता खोलने के फार्म भरवाने थे। शिविर प्रभारी एवं नपा अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परेशान लोगों ने एसडीएम बीसी गंगवाल को सूचना दी। गंगवाल द्वारा वापस बुलाने पर बैंक कर्मी आए। एसबीआई बैंक अधिकारी कमलेश भाटी ने कमला देवी प|ी नंद लाल तेली के त्रिपाठी द्वारा प्रमाणित फोटो पहचान पत्र को मानने से मना कर दिया। उसने नपा अध्यक्ष से प्रमाणित करवाकर लाने की बात कही।