पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख आबादी पर नई पंचायत समिति में बनेंगे 15 वार्ड

एक लाख आबादी पर नई पंचायत समिति में बनेंगे 15 वार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकलाख तक की आबादी वाली नई पंचायत समिति में कम से कम 15 वार्ड बनाए जाएंगे। यह निर्देश पंचायतीराज आयुक्त एवं शासन सचिव राजेश यादव ने दिए हैं।

जिन पुनर्गठित, पुन:सीमांकित, नवसृजित पंचायत समिति की जनसंख्या एक लाख से अधिक है। उनमें एक लाख से अधिक के प्रत्येक 15 हजार या उसके भाग के लिए 15 में दो वार्ड बढ़ेंगे। जिले में मांडलगढ़ पंचायत समिति को दो पंचायत समिति में विभक्त कर बिजौलिया पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव है। मांडलगढ़ की आबादी 2,52,657 है। बिजौलिया पंचायत समिति की आबादी 1,03,227 है।