- Hindi News
- पति के गुर्दे फेल, पत्नी का कराया दूसरा विवाह
पति के गुर्दे फेल, पत्नी का कराया दूसरा विवाह
दीपक ने कहा कि हमारे तीन बच्चे हैं वैरागी, अरिहंत एवं जागृति। वैरागी मेरे दादी के साथ रहेगा, जबकि अरिहंत एवं जागृति मां मंजू के साथ। हम दोनों मिलकर अपने बच्चों का भविष्य संवारेंगे ताकि उन्हें कोई कमी महसूस हो। उनके इस निर्णय तक पहुंचने के लिए स्थानीय महिला मंडल ने सहयोग किया। दोनों की काउंसिलिंग की। बच्चों से भी उनकी राय जानी।
दिव्य भास्कर नेटवर्क|पाटण (गुजरात)
जहांचाहहोती है, वहां राह निकल ही आती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया गुजरात के पाटण जिले के दीपक जैन ने। उसने अपने दोनों गुर्दे फेल होने पर मंगलवार को प|ी मंजू का पुनर्विवाह करवा दिया। इससे पहले उसने प|ी को विधिवत तलाक दिया। प|ी के पुनर्विवाह के साक्षी बने उसके तीनों बच्चे। तलाक की मद में 50 हजार रुपए भी दिए। मंजू ने गांव के ही भूपेन्द्र जैन के साथ नया दांपत्य जीवन शुरू किया।
दीपक आंगणवाडा कांकरेज के रहने वाले हैं। उनकी दोनों किडनी (गुर्दे) फेल हो चुके हैं। पिछले कुछ समय से वह पुणे में भाई के साथ रह कर डायलिसिस करवाते हैं। प|ी मंजू तीन बच्चों के साथ आंगणवाडा गांव में सास के साथ रह रही थी। कुछ समय से उसकी ससुराल में बन नहीं रही थी। इसलिए उसने महिला मंडल से मदद मांगी। मंजू की आपबीती सुनने के बाद महिला संगठन ने दीपक से संपर्क किया। उसने कहा कि यदि कोई मंजू से शादी को तैयार होगा तो वह उसका पुनर्विवाह करवाने को तैयार है। महिला मंडल ने दीपक को जब पूरी बात बताई तो वह शादी करवाने तैयार हो गया। भूपेन्द्र जैन तब मंजू के संपर्क में आया था, जब वह ससुराल में रहती थी। परिवारवालों को इस नजदीकी का पता था। इस मौके पर भूपेन्द्र एवं दीपक दोनों के परिवारजन भी पहुंचे।
दिव्य भास्कर नेटवर्क|पाटण (गुजरात)
जहांचाहहोती है, वहां राह निकल ही आती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया गुजरात के पाटण जिले के दीपक जैन ने। उसने अपने दोनों गुर्दे फेल होने पर मंगलवार को प|ी मंजू का पुनर्विवाह करवा दिया। इससे पहले उसने प|ी को विधिवत तलाक दिया। प|ी के पुनर्विवाह के साक्षी बने उसके तीनों बच्चे। तलाक की मद में 50 हजार रुपए भी दिए। मंजू ने गांव के ही भूपेन्द्र जैन के साथ नया दांपत्य जीवन शुरू किया।
दीपक आंगणवाडा कांकरेज के रहने वाले हैं। उनकी दोनों किडनी (गुर्दे) फेल हो चुके हैं। पिछले कुछ समय से वह पुणे में भाई के साथ रह कर डायलिसिस करव