पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज एक का शेष... .

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>पेज एक का शेष... .

बच्चों के चेहरों...

इसमेंऐसी प्रार्थना, कामना और संकल्प निहित है जो संपूर्ण विश्व को मनुष्य निर्मित त्रासदियों से मुक्ति दिलाने का सामर्थ्य रखती है।

सत्यार्थीके भाषण की अहम बातें

{सबसेपहले स्वर्गवासी माता-पिता को, स्वर्ग से भी महान मेरी जन्मभूमि भारत माता को और धरती माता को नमन करता हूं।

{इस सम्मान का सबसे बड़ा श्रेय अपने आंदोलन में कालू कुमार, घूमदास और आदर्श किशोर तथा पाकिस्तान के इकबाल मसीह को देना चाहूंगा। उन्होंने बच्चों की आजादी और गरिमा के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया।

{बच्चों को बढ़ने और विकास की आजादी हो। खाने, सोने और सूरज की रोशनी देखने की आजादी हो। हंसने और रोने की आजादी हो। खेलने की आजादी हो। सीखने, स्कूल जाने और सपने देखने की आजादी हो।

{हमारे धर्मस्थलों में बच्चों के सपनों के लिए जगह नहीं है। इस तरफ ध्यान दिया जाना चाहिए। पूरी दुनिया पर सेनाओं पर एक हफ्ते में होने वाला खर्च हमारे बच्चों के लिए क्लासरूम बनवाने के लिए पर्याप्त है।

{कार्यक्रम में भारत के मशहूर सरोदवादक उस्ताद अमजद अली खान और पाकिस्तान के गायक राहत फतेह अली खान ने इस मौके पर संगीत प्रस्तुति दी।

हाउसिंगबोर्ड के...

मंत्रिमंडलकी कटारिया कमेटी हाउसिंग बोर्ड के फिर से बहाल पंजीयनों को लेकर पिछले 10 माह में दो बार अपनी सिफारिश दे चुकी है, लेकिन कैबिनेट में भी मामला रखे जाने का बाद इसका फैसला कमेटी की अनुशंसा पर छोड़ दिया गया। अब कमेटी की चार माह पहले हुई बैठक के मिनट्स जारी किए हैं। इसमें साफ किया है कि हाउसिंग बोर्ड में तत्कालीन अध्यक्ष परसराम मोरदिया के समय मृत पंजीयनों की बहाली गलत ढंग से की गई।



आत्महत्याका प्रयास...

आयोगने क्या कहा : विधिआयोग ने 2008 में सौंपी अपनी सिफारिशों में कहा था, ‘आत्महत्या का प्रयास मनोरोग से भरा कृत्य ज्यादा है। व्यक्ति पहले ही अपने जीवन से परेशान होता है। ऐसे में कानूनी कार्रवाई और सजा के प्रावधानों से उस व्यक्ति की पीड़ा को और बढ़ा देना अनुचित है।’

पक्षमें नहीं थी बिहार सरकार : केंद्रने इस मुद्दे पर राज्यों से सलाह-मशविरा किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने गृह मंत्रालय से कहा, ‘यह धारा हटाई जाए। क्योंकि इससे आत्मघाती बम हमलावर कानूनी शिकंजे से बच निकलेंगे।’ वहीं, मध्यप्रदेश और दिल्ली सरकार ने