- Hindi News
- कोर्ट की अवमानना का सामना करेगा आरपीएससी!
कोर्ट की अवमानना का सामना करेगा आरपीएससी!
अजमेर। राजस्थानलोक सेवा आयोग को कोर्ट की अवमानना का सामना करना पड़ सकता है। कारण- कोर्ट के दो सप्ताह में संशोधित परिणाम जारी करने के आदेश की अनुपालना में आयोग ने अब तक द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2011 का संशोधित परिणाम जारी नहीं किया है। इधर, संशोधित परिणाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग को सोमवार से धरने की चेतावनी दी है। द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2011 के अभ्यर्थी रोहित मीणा की अगुवाई में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग प्रबंधन को कोर्ट के आदेश सौंपे। मीणा ने बताया कि हाईकोर्ट ने 24 नवंबर 2014 को जारी आदेश में आयोग को दो सप्ताह में शिक्षक भर्ती परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों का संशोधित परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। यह समय सीमा इसी सप्ताह में ही पूरी हो रही है, लेकिन अब तक आयोग ने संशोधित परिणाम जारी नहीं किया है।