सदगुरु ही कराता है परम सत्य का ज्ञान
भीलवाड़ा. संसारमें सत्य को जानने की ललक बहुत कम लोगों में पाई जाती है। अधिकांश माया के पीछे दौड़ रहे हैं। जो कि असत्य है। नश्वर है। परिवर्तनशील है। यह विचार बुधवार को सिंधुनगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग सभा में इलाहाबाद से आई संत सीमा सचदेवा ने कहे। उन्होंने कहा कि सदगुरु ने हमें परमात्मा का ज्ञान देकर परम सत्य से हमारा नाता जोड़ दिया। ताकि हम हर समय इसी अहसास में जीवन जीते चलें जाएं। हम अपना यह लोक परलोक दोनों को सफल कर पाएं। निरंकारी मंडल के सुनील कुमार ने बताया कि सत्संग सभा का संचालन जिला संयोजक संत जगपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में गणेश भूषण सूरज ने गीत प्रस्तुत किए।