पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में आज राम जन्म

रामलीला में आज राम जन्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. आजादचौक में आयोजित की जा रही श्री रामलीला में शनिवार को राम जन्म का मंचन होगा। साथ ही भक्त श्रवण कुमार, राजा दशरथ द्वारा पुत्रयेष्ठी यज्ञ, चतुर्भुज दर्शन के प्रसंगों का भी मंचन होगा। कमेटी अध्यक्ष श्री राम पारीक ने बताया कि शुक्रवार को महंत बाल बापू नागा महाराज हमीरगढ़ तथा आचार्य ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकिशन आचार्य ने भगवान विष्णु लक्ष्मी जी की सजीव झांकी की आरती कर लीला का शुभारंभ किया। मुख्य निर्देशक सुरेश फतेहपुरिया ने बताया कि लीला के दूसरे दिन रावण अत्याचार, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण द्वारा तपस्या, कुबेर पर विजय तथा पृथ्वी पुकार के दृश्य मंचित किए।

नृसिंहवाटिका में रामलीला का मंचन

हमीरगढ़.श्रीनृसिंहरामायण मंडल के तत्वाधान में नृसिंह वाटिका में रामचरित मानस की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रामलीला मंचन शुरू हुआ। रामायण मंडल के संरक्षक महंत राम सागर दास ने बताया कि महंत बाल बापू नागा, सरपंच आशा मंडोवरा, सेजा के सगसजी सेवा प्रमुख भैरू शंकर दुबे, कवि बंशीलाल बेकारी, सहकारी समिति अध्यक्ष सोहनी देवी जाट आदि अतिथियों ने रामचरित मानस की पूजा-अर्चना की। प्रथम दिन इंद्र दरबार, वाल्मिकी उद्धार, नारद मोह एवं माया नगरी का मंचन किया गया। शनिवार को रावण-बाणासुर संवाद एवं ताड़का वध का मंचन किया जाएगा। इससे पूर्व नृसिंह मंदिर से रामायणजी एवं ध्वज की शोभायात्रा निकाली गई।

चैतन्यनौ देवियों के झांकी दर्शन

भीलवाड़ा.प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर भूपाल छात्रावास गांधी बाजार में चैतन्य नौ देवियों की झांकी दर्शन से श्रद्धालु अभिभूत हो रहे हैं। बीके तारा दीदी ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7.30 से 11 बजे तक श्रृंगार, अलंकारों वाहनों पर सवार होकर माताजी के झांकियों के दर्शन हो रहे हैं।

भीलवाड़ा. आजादचौक में रामलीला के दौरान हुआ रावण दरबार का मंचन।

भीलवाड़ा. भूपालछात्रावास में चैतन्य नौ देवियों की झांकी सजाई गई।