पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में गरबा परवान पर

शहर में गरबा परवान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. सोनलगरबो सिरे अंबे मां..., पंखिड़ा तू उड़ी जाजे पावा गढ़ रे....., डीजे पर बजते इन गीतों के साथ शहर में नवरात्र पर गरबा डांडिया उत्सव परवान पर चढ़ने लगा है। विभिन्न कॉलोनियों में रंग बिरंगी रोशनी से सजे पांडालों में पारंपरिक परिधानों हर उम्र के व्यक्ति उत्साह उमंग के साथ गरबा करके मां अंबे की भक्ति कर रहे हैं।
सिंधुनगर में एसएन क्लब, सोनी धर्मशाला में गुजराती समाज सहित बाबा धाम, आरसी व्यास, सुभाषनगर, गांधीनगर, आजाद नगर में आयोजनों की घूम मच रही है। बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि शक्तिपीठ बाबा धाम में मां अन्नपूर्णा के दरबार में गरबा महोत्सव मनाया जा रहा है। जमना विहार के सामने कुमुद विहार में एक से तीन अक्टूबर तक गरबा नृत्य का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न कलाकार लोक सांस्कृतिक परंपराओं का परिधान धारण कर अपनी कला का प्रदर्शन करेगी।

मुंबई के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

बटरफ्लाई केन डांस एकेडमी के तत्वावधान में तीन दिवसीय गरबा रास-2014 हरणी महादेव के निकट पाम रिसोर्ट में शुक्रवार से आरंभ हुआ। एकेडमी के डायरेक्टर मनीष बसेर ने बताया कि पहले दिन मुंबई के 20 कलाकारों की टीम ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कॉमेडियन हिरेन त्रिवेदी ने भी चुटकले मिमिक्री कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
इस दौरान मुंबई के आर्केस्ट्रा की धुन पर जयपुर के एस. राज गायिका लता के लाइव गीतों पर महिलाओं युवतियों ने गरबा डांडिया किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी नप सभापति अनिल बल्दवा ने किया। बसेर के अनुसार, शनिवार को मुंबई के कलाकारों के साथ ही गायक रफीक खान अपनी प्रस्तुति देंगे। रविवार को महाराणा प्रताप फेम फैजल खान समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे।

अग्रवाल उत्सव भवन डांडिया शुभारंभ

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को अग्रवाल उत्सव भवन में हुआ। इसमें समाज के युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव में सर्व श्रेष्ठ वेषभूषा सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।