पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले बीयर पिलाई फिर घोंटा प्रेमिका का गला

पहले बीयर पिलाई फिर घोंटा प्रेमिका का गला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. प्रेमिका को वह जंगल में ले गया। पहले दोनों ने बीयर पी इसके बाद प्रेमिका का गला घोंट कर हत्या कर दी। यह कहानी है तीन दिन पूर्व मेघरास गांव के पास सालरिया गांव के रास्ते में मृत मिली महिला की हत्या के पीछे की। मृतका की शिनाख्त शुक्रवार को बनेड़ा पुलिस ने रैगरों का खेड़ा निवासी पुष्पा बलाई के रूप में की। हत्या के आरोप में पुलिस ने नाणोदिया के राजू पुत्र सालग राम बलाई को गिरफ्तार किया है।

एसपी एचजी राघवेंद्र सुहास के अनुसार, 24 सितंबर को बनेड़ा थाना क्षेत्र के मेघरास के पास सालरिया के रास्ते एक महिला की अर्द्ध नग्न लाश पड़ी िमली थी। महिला की लाश चार दिन पुरानी थी। मामले को संदिग्ध मानते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के गांवों में पूछताछ के बावजूद मृतका की पहचान नहीं होने पर शव को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम में उसके गले पर निशान के आधार पर महिला की गला घोंट कर हत्या करना सामने आया। जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लाश का अंतिम संस्कार करा शिनाख्त के प्रयास जारी रखे।
सहाड़ा के एएसपी लक्ष्मण राठौड़ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार को घटना स्थल के पास रैगरों का खेड़ा गांव की एक महिला के गायब होने की जानकारी मिली। जिस पर उसके पति बेटे को बुलाया। जिन्होंने कपड़ों के आधार पर मृतका की शिनाख्त रैगरों का खेड़ा की पुष्पा (25) प|ी शंकर बलाई के रूप में की। पुलिस ने पुष्पा की गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में नाणोदिया के राजू पुत्र सालग राम बलाई को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ की जा रही है।

21 सितंबर से थी गायब

मांडलसीओ पूरणसिंह भाटी के अनुसार, मृतका के पति शंकर बलाई बेटे ओमप्रकाश ने पूछताछ में बताया कि पुष्पा 21 सितंबर से घर से गायब थी। जिसके पास एक मोबाइल भी था।

कॉल डिटेल से पकड़ा

सीओका कहना है कि मृतका के पति बेटे ने पुष्पा के पास मोबाइल होने की बात कही, जिस पर पुलिस ने नंबर के आधार पर कॉल डिटेल निकलवाई। जिसमें 21 सितंबर को उसकी एक ही नंबर पर करीब 30 बार बात करना सामने आया। इस पर नंबर को ट्रेस कर राजू को बुलाया। पूछताछ की तो उसने पुष्पा की हत्या करना स्वीकार लिया।

12 माह पूर्व भागे थे

पुलिस का कहना है कि हत्या का आरोपी राजू 12 माह पूर्व पुष्पा को भगा कर ले गया था, जो छह माह उसके साथ रही थी।