- Hindi News
- मैं गैंगस्टर हूं तो मेरी सीबीआई जांच कराएं : हनुमान बेनीवाल
मैं गैंगस्टर हूं तो मेरी सीबीआई जांच कराएं : हनुमान बेनीवाल
नागौर। डीडवानामें सोमवार को हुई सभा में केबिनेट मंत्री युनूस खान पर आरोप प्रत्यारोप के बाद कैबिनेट मंत्री यूनुस खान और खींवसर के विधायक हनुमान बेनीवाल में राजनीतिक तलिख्यां बढ़ गई हैं। विधायक बेनीवाल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार के मंत्री ने मुझे गैंगस्टर कहा है, मैं गैंगस्टर हूं तो इसकी सीबीआई जांच कराएं। गैंगस्टर क्या होता है मैं नहीं जानता। विधायक बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री मंडल में भाजपा के कई मंत्री दागी हैं और खान के आनंदपाल सिंह से संबंध हैं। हाल ही में फैज मोहम्मद हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी विजेंद्र सिंह से जो सैकड़ों सिम कार्ड मिले हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। 2001 में हत्या के मामले में मुझे गिरफ्तार किया गया था तो उस समय मैं भाजपा में था और यूनुस खान और औंकार लखावत मिलने आए थे। उस समय भाजपा के यह नेता मुझे निर्दोष बता रहे थे और आज मुझे हत्या का आरोपी कह रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि इस मामले में न्यायालय से भी मैं बरी हो गया हूं।