खेत गई महिला हो गई लापता
मांडल |कस्बे की एक महिला शुक्रवार को घर से खेत के लिए निकली और लापता हो गई। शनिवार को पति ने मांडल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी कैलाशचंद्र माली की प|ी मीना (25) रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह दस बजे घर से खेत जाने के लिए निकली थी। शाम पांच बजे तक वह घर नहीं लौटी। इसके बाद मीना की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।