- Hindi News
- भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष पर मारपीट नकदी छीनने का आरोप
भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष पर मारपीट नकदी छीनने का आरोप
भीलवाड़ा. भाजपाके ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष उसके साथियों ने बड़ला चौराहा पर भोली के एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर दी। उसकी जेब से नकदी छीन ली। मारपीट लूट का शिकार ट्रैक्टर चालक कोतवाली पहुंचा और जाट एवं उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार भोली गांव के ट्रैक्टर चालक उदयलाल भील ने कोतवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि वह मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान बड़ला चौराहा पर भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष भोली निवासी राजेश जाट, रतन अहीर, राधेश्याम आदि ने ट्रैक्टर रुकवाकर उसके साथ मारपीट की। ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर जेब से करीब 1700 रुपए भी छीन लिए। जाट के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली में एक मामला दर्ज है।