पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 लाख लेकर क्रॉस वोटिंग कराने की जांच के लिए कमेटी गठित

25 लाख लेकर क्रॉस वोटिंग कराने की जांच के लिए कमेटी गठित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाध्यक्ष ने बनाई कमेटी, 15 दिन में सौंपनी है रिपोर्ट

पॉलिटिकलरिपोर्टर | भीलवाड़ा

मांडलगढ़पंचायत समिति की कांग्रेस प्रधान प्रत्याशी नीरजा कंवर द्वारा पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल जाट पूर्व उप प्रधान भैरू जाट पर 25 लाख रुपए लेकर क्रॉस वोटिंग कराने के आरोप ने कांग्रेस की राजनीति में भूचाल ला दिया।

प्रधान प्रत्याशी कंवर का पत्र मिलते ही जिलाध्यक्ष अनिल डांगी ने जिला उपाध्यक्ष भंवर गर्ग के नेतृत्व में जिला सचिव हेम सुल्तानिया रफीक शेख की कमेटी गठित कर 15 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। कमेटी संभवतया एक-दो दिन में मांडलगढ़ जाएगी और जीते हुए 10 पंचायत समिति प्रत्याशियों और आरोपित नेताओं के बयान लेगी।

तूल पकड़ने लगा डांगी का पुतला जलाने का मामला

दोदिन पहले बीगोद एरिया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी के पुतला जलाने का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। डांगी का आरोप है कि उनका पुतला उन्हीं कांग्रेस के नेताओं ने जलाया है जिन्हें उनकी जीत पच नहीं रही है। वे इस मामले को प्रदेश नेतृत्व तक ले जाएंगे। इधर, एक दिन पहले कुछ लोगों ने ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल जाट पूर्व उप प्रधान भैरू जाट के पुतले भी जलाए हैं। बिजौलिया में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस के एक प्रत्याशी द्वारा चुनाव से पहले नामांकन वापस लेना भी इन्हीं मामलों से जुड़ा हुआ है।

^कांग्रेस के 10 प्रत्याशी पंस सदस्य जीते थे। एक प्रधान एक उप प्रधान प्रत्याशी बन गए। ये क्रॉस वोटिंग नहीं कर सकते। छह प्रत्याशी जिलाध्यक्ष डांगी के जिला परिषद वार्ड से जीते थे बाकी दो प्रत्याशी बचे। इसमें से एक ने वोट नहीं दिया। इससे स्पष्ट है कि जिलाध्यक्ष डांगी के वार्ड से चार सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। डांगी यहां से एमएलए प्रत्याशी बनना चाहते हैं इसलिए वे यह सब कर रहे हैं। क्रॉस वोटिंग के लिए केवल और केवल डांगी ही जिम्मेदार है। उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। धाकड़ पर अंगुली उठाने के लिए जन्म लेने पड़ते हैं। मेरा पुत्र विवेक का चुनाव में शुरू से अंत तक कोई लेना देना नहीं रहा। कन्हैयालालधाकड़, पूर्व जिला प्रमुख

^कांग्रेसके कुछ लोगों को मेरी जीत नहीं पच रही है। उन लोगों ने मुझे हराने के लिए खूब प्रय| किए और अब मुझे कमजोर करने के लिए पार्टी के साथ भी गद्दारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए कमेटी बनाई है। इसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रदेश नेतृत्व को भेजकर ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कराई जाएगी। अनिलडांगी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस