पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसुंधरा जनता के द्वार जाकर कर रही हैं काम : गोयल

वसुंधरा जनता के द्वार जाकर कर रही हैं काम : गोयल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सरकारके एक साल के जश्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित है। गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल संभागीय दौरों के जरिए जनता के द्वार जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो सुनकर दंग रह गया कि ये पहली सीएम हैं जो घर -घर पहुंचकर काम कर रही हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने इस मौके पर पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका की याद दिलाई। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने मोदी और वसुंधरा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कांग्रेस के आरोपों पर कटारिया ने कहा कि, दिमाग खराब है या समझ में नहीं आता है, इतने सारे काम हुए है, एक बार आंखें खोलकर देखो तो सही। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक ने कहा कि सूरजगढ़ विधानसभा का उप चुनाव हारने के बाद मैंने वसुंधरा राजे से कहा कि राणी को कोई काणी नहीं कहता है। मलिक ने कहा, सीएम को बताया कि जो राणी को काणी कहने का साहस रखे, ऐसे लोगों को साथ रखे और संगत में रहे।

वसुंधरा ने तीखे शब्दों में की थी तकरार

समारोह में डेढ़ घंटे देरी से करीब 2 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे मुख्य अतिथि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वसुंधरा की लीडरशिप में प्रदेश आगे बढ़ेगा। मुझे इस बात की खुशी है कि मंत्री बनने के बाद जब वसुंधरा मेरे से मिलने आईं तो तीखे शब्दों में तकरार की। उन्होंने मुझे बताया कि दिल्ली-जयपुर हाइवे का काम बंद है, ठेकेदार भाग गया है और बैंक पीछे हट गया है। गडकरी ने कहा कि मैं आश्वस्त करता हूं कि जून 2015 तक दिल्ली- जयपुर के बीच का हाइवे पूरा करके जनता को समर्पित कर देंगे। गडकरी ने कहा कि आज नई सड़कों का शिलान्यास हुए है। ये पहले क्यों नहीं हुए। ? पिछली सरकार के सीएम कहते थे, तो राजस्थान के ही दिल्ली सरकार में बनाए गए मंत्री नकार देते थे। राजस्थान की प्रगति को राजस्थान के ही नेता रोकने का प्रयास कर रहे थे। गडकरी ने कहा कि राजस्थान की तस्वीर देखकर कई बेरोजगार हो चुके नेताओं को सहन नहीं हो रहा है। वसुंधरा जी आप परवाह नहीं करें।