पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. आजाद नगर कुंभा सर्किल रोड वृंदावन धाम में आयोजित हो रही श्री मद भागवत कथा के दौरान शनिवार को भगवान कृष्ण का प्राकट्य महोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया।

भगवान कृष्ण वासुदेव की सजीव झांकी सजाई गई। पूरे पांडाल को आकर्षक सजाया गया। इस अवसर पर कथा वाचक आचार्य राजाराम ने कहा कि जब जब धरती पर अधर्म बढ़ता है। तब तब परमपिता परमात्मा किसी ने किसी रुप में अवतरित होते हैं।
अधर्म का नाश करते हैं। श्री मद भागवत प्रचार सेवा समिति राधा रानी महिला मंडल के तत्वाधान में दोपहर एक से शाम पांच बजे तक आयोजित हो रही कथा में महाराज श्री ने आगे कहा कि व्यक्ति को मर्यादित होकर जीना चाहिए। समिति प्रवक्ता कुलदीप शास्त्री ने बताया कि कथा के दौरान नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...., भजन पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। शास्त्री के अनुसार, कथा के दौरान रविवार को छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी।