भीलवाड़ा| आसींद-भीलवाड़ा मार्ग पर जीवलिया चौराहा के पास बुधवार दोपहर तीन वाहनों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े हो जाने से जाम लग गया। करीब एक घंटे तक जाम से दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
थानाधिकारी मुकुंद सिंह के अनुसार, कोटड़ी के आसोप गांव निवासी हेमराज (21) पुत्र मगना बलाई, कोदिया निवासी सुरेश (23)पुत्र कल्याण बलाई बाइक से आसींद की तरफ जा रहे थे। जीवलिया चौराहा के पास आसोप का सांवर मल (23)पुत्र बन्ना रैगर मिल गया। हेमराज सुरेश ने बाइक रोक दी तथा सांवर मल से बात करने लगे। इसी दौरान आसींद की तरफ से आए डंपर ने बाइक को चपेट में लेते हुए सामने से रही ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हेमराज सांवर मल को गंभीर चोटें आईं। जिनको जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां हेमराज को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सांवर मल की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती किया, जिसकी भी कुछ देर उपचार के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर सड़क से एक तरफ हो गया तथा ट्रॉली पलटी खा गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुर्घटनाग्रस्त बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली को एक तरफ करवा बाधित मार्ग खुलवाया। हादसे के बाद डंपर ट्रैक्टर चालक अपने वाहन घटना स्थल पर छोड़कर भाग गए। जिनको पुलिस थाने ले आई।
रामदेवरा की थी तैयारी
थानाधिकारी का कहना है कि हेमराज सुरेश के नई बाइक से रामदेवरा जाने की बात सामने आई है। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों डीजे सेट देखने आसींद जा रहे थे। जिनको जीवलिया चौराहे पर सांवर मल मिल गया। जिस पर बाइक रोक दोनों ने उससे बात शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से आए डंपर ने तीनों को चपेट में ले लिया।