पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह महानवमी शाम को दशहरा

सुबह महानवमी शाम को दशहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयनवरात्र 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ ही प्रारंभ होंगे। जो तीन अक्टूबर तक चलेंगे। पर्व को उत्साह श्रद्धा के साथ मनाने के लिए इन दिनों शक्तिपीठों, मंदिरों घरों में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, इस बार तीन अक्टूबर को सुबह दुर्गा नवमी की पूजा होगी, वहीं शाम को विजया दशमी मनाई जाएगी। नवरात्र के लिए देवी प्रतिमाओं का निर्माण बिक्री शुरू हो गई। शहर के पुर रोड पर कलाकार मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की मूर्तियों को अंतिम रुप देने में लगे हैं। पंडितों के अनुसार, दो अक्टूबर दोपहर 12.08 बजे के बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। जो तीन अक्टूबर सुबह 9.59 तक रहेगी। इस दौरान महानवमी की पूजा होगी। शाम को दशहरा मनाया जाएगा।

मचेगीगरबा की धूम

नवरात्रमें शहर में गरबा की धूम रहेगी। पांडालों में देवी की स्थापना कर गरबा डांडिया नृत्य से आराधना की जाएगी। वहीं आजाद चौक में होने वाले रामलीला मंचन के लिए कलाकारों ने अभ्यास शुरू कर दिया है।

भूपालछात्रावास में झांकी दर्शन

प्रजापिताब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नौ चैतन्य देवियों की सजीव झांकी का आयोजन भूपाल छात्रावास के प्रांगण में किया जाएगा। स्थानीय केंद्र प्रतिनिधी अमोलक भाई ने बताया कि रात्रि आठ से 11 बजे तक झांकी के दर्शन होंगे।

नवाह्नपारायण 25 से

श्रीसीताराम रामायण मंडल द्वारा शारदीय नवरात्र पर नवाह्न पारायण का आयोजन सीताराम जी की बावड़ी पर 25 सितंबर से तीन अक्टूबर तक होगा। मंडल के कैलाश नुवाल ने बताया कि जोधपुर के रामस्नेही संत अर्जुनराम व्यासपीठ से पारायण कराएंगे। पारायण का समय प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से दस बजे तक रहेगा।

भीलवाड़ा. नवरात्रोंमें पूजा के लिए शहर के पुर रोड पर मां दुर्गा की प्रतिमा बनाता कारीगर।

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा

शारदीयनवरात्र 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ ही प्रारंभ होंगे। जो तीन अक्टूबर तक चलेंगे। पर्व को उत्साह श्रद्धा के साथ मनाने के लिए इन दिनों शक्तिपीठों, मंदिरों घरों में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, इस बार तीन अक्टूबर को सुबह दुर्गा नवमी की पूजा होगी, वहीं शाम को विजया दशमी मनाई जाएगी। नवरात्र के लिए देवी प्रतिमाओं का निर्माण बिक्री शुरू हो गई। शहर के पुर रोड पर कलाकार मां दुर्गा के विभिन्न रूपों क