- Hindi News
- राज्यस्तरीय बैडमिंटन में मुस्कान ने जीता कांस्य
राज्यस्तरीय बैडमिंटन में मुस्कान ने जीता कांस्य
जोधपुरमें आयोजित राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुभाष नगर की छात्रा मुस्कान टेलर ने कांस्य पदक जीता है। जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) के अनुसार, गत दिनों जोधपुर में हुई 59वीं प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में मुस्कान ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
प्रथमरही टीम के सदस्यों का स्वागत
भीलवाड़ा|राउप्राविहरणीकला के छात्र कमलेश रैगर भवानीशंकर का राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटने पर ग्रामीणों एवं स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया। इनकी टीम ने हनुमानगढ़ में हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थाप्रधान दिलीपकुमार पारीक ने बताया कि फाइनल मुकाबला चूरू से हुआ था। जिसमें भीलवाड़ा की टीम विजयी रही। स्कूल में स्वागत कार्यक्रम में लीला शर्मा, श्वेता जोशी, इंद्रा लढा आदि मौजूद थे।
नमनआज पहुंचेंगे भीलवाड़ा
भीलवाड़ा|साउथएशियन रोलबॉल चैंपियनशिप में विजेता रही इंडिया टीम में शामिल भीलवाड़ा के शास्त्री नगर निवासी नमन चौधरी गुरुवार शाम भीलवाड़ा पहुंचेंगे। नमन शाम 6.30 बजे इंटरसिटी से रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां खेलप्रेमी एवं रोलबॉल संघ प्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। संघ सचिव हिम्मतसिंह कानावत ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप में इंडिया ने पाकिस्तान को निर्णायक मुकाबले में 5-2 से हराया है।
सी.जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 7 से
भीलवाड़ा|जिलावॉलीबॉल संघ द्वारा सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप मांडलगढ़ स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में 7 से 9 अक्टूबर तक मांडलगढ़ में होगी। सचिव शिवराम खटीक ने बताया कि चैंपियनशिप में जिले की टीम का चयन राज्य स्तर के लिए होगा। जो 16 से 19 अक्टूबर तक बीकानेर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।