- Hindi News
- बिहार में पत्नी ने पति की चिता में कूदकर दी जान
बिहार में पत्नी ने पति की चिता में कूदकर दी जान
सहरसा| बिहारमें सहरसा जिले के परमिनियां गांव में सती होने का मामला सामने आया है। कैंसर से पीड़ित रामचरित्र मंडल की शनिवार को मौत हो गई थी। पति के मरने का गम प|ी दिवा देवी सहन नहीं कर सकीं और जलती चिता में कूदकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह रामचरित्र (75) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
परिजन दाह संस्कार से पहले पटना में रह रहे उसके भतीजे सूरज मंडल के आने का इंतजार कर रहे थे। शाम को उसके आने पर सभी दाह संस्कार करने चले गए। वापस लौटे तो देखा घर में दिवा नहीं हैं। दिवा देवी के पुत्र रूपल ने बताया कि मां परिवार से छिपकर श्मशान घाट पहुंची थीं। बाद में गांव वालों की मर्जी के अनुसार उसी चिता में दिवा का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी पंकज सिन्हा ने बताया कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।