पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट में दिखा तीन का दम

वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट में दिखा तीन का दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन-तीनखिलाड़ियों के बीच वाॅलीबाॅल के मुकाबले रविवार को चित्रकूट धाम स्थित मैदान में शुरू हुए। विनर क्लब की ओर से यह आयोजन समारोह पूर्वक सुबह शुरू किया गया। पहले दिन करीब 12 मैच खेले गए। प्रतियोगिता 17 दिसंबर तक चलेगी।

पहले दिन सुबह हुए मुकाबलों में मुदित क्लब ने गुरुगोविंद क्लब को 2-0 से हराया। वहीं चित्रकूट नगर की टीम ने सैकंड इनिंग क्लब को 2-0 से हरा दिया। भैंरू मंगरोप क्लब की टीम ने बनेड़ा स्पोर्ट्स क्लब को 2-1 से हराया। चामुंडा क्लब भोजपुरा ने स्वरूपगंज को 2-0 विनर क्लब ने मांडल को 2-0 से हराया। शाम को स्टार क्लब फर्स्ट ने चारभुजा क्लब स्टार क्लब सैकंड ने जमेश्वर क्लब को 2-1 से हराया। बिजौलिया ने वीर तेजा क्लब को 2-1 से हराया। कलेक्ट्रेट की टीम ने फ्रैंड्स क्लब को 2-1 से हरा दिया। सचिव कुलदीप चौधरी ने बताया कि समारोह के अतिथि अजय बल्दवा, केदार झंवर सुनील शर्मा आदि थे समारोह में अध्यक्ष सुमित खंडेलवाल, विजय गुर्जर आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रतियोगिता में ये रहे बेस्ट प्लेयर

मुदितक्लब के रमेश जेथलिया, चित्रकूट नगर के अजय पारीक, भैंरू मंगरोप क्लब के भैंरू इस्लाम, चामुंडा क्लब के रतन, विनर के विजय गुर्जर, कलेक्ट्रेट के जसवंत सिंह, बिजौलिया के कन्हैया, स्टार फर्स्ट के प्रमीत, स्टार सैकंड के नरेश धाबाई आदि बेस्ट प्लेयर रहे।

भीलवाड़ा. चित्रकूटधाम मैदान में रविवार को वॉलीबॉल मैच खेलते िखलाड़ी।