पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एशिया में छाने को तैयार भारत

एशिया में छाने को तैयार भारत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंबर गेम

जज्बा

इन पर

टिकी है

हमारी उम्मीद

17वेंएशियन गेम्स का यहां शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम से शुभारंभ होगा। 16 दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में 45 देशों के 10 हजार से ज्यादा एथलीट अपनी दमदार चुनौती पेश करेंगे। दुनिया की खेल महाशक्ति बन चुका चीन इस बार भी सर्वाधिक पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। उसे जापान और मेजबान दक्षिण कोरिया की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। भारत भी इस बार 75 पदकों की आस के साथ मैदान में होगा।

भारत की नजरें एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर होंगी। ग्लास्गो गेम्स में भारत ने 15 स्वर्ण समेत 64 पदक जीते थे। इससे भारतीयों को ग्वांगझू में चार साल पहले हुए एशियाई खेलों से बेहतर प्रदर्शन का हौसला मिला है। भारत का लक्ष्य शीर्ष पांच में जगह बनाने पर है। भारत ने 2010 के एशियाड में 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य समेत 65 पदक जीते थे।

इससे एक महीना पहले दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रिकॉर्ड 101 पदक हासिल किए थे, जिनमें 38 स्वर्ण शामिल थे। ग्वांगझू खेलों में भारत छठे स्थान पर था, जो 1982 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। मेजबान चीन 199 स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पर रहा था।

एशियन गेम्स का उद्‌घाटन समारोह शुक्रवार को होगा। गुरुवार को खेल गांव में भारतीय तिरंगा लहराया गया। कार्यक्रम में जाते भारतीय खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था।

याेगेश्वर, कुश्ती

योगेश्वर दत्त ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। स्वर्ण की सबसे ज्यादा उम्मीद योगेश्वर से की जा रही है, जो शानदार फॉर्म में हैं। योगेश्वर पर भारत को 28 साल के लंबे अंतराल बाद कुश्ती मे स्वर्ण पदक दिलाने का दारोमदार रहेगा

कतर के दल में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। कुल 260 सदस्यीय दल में हैं

55महिलाएं

सऊदीअरब ने एशियन दल में एक भी महिला खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है।

11 एथलीट

894 एथलीट

सबसे छोटा दल >ब्रूनेई

सबसे बड़ा दल >चीन

जूडो खेलेगा ओलिंपिक बॉक्सर का बेटा

कराची| जापानमें रहने वाले पाकिस्तान के शाह हुसैन कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद अब एशियाड में भी पदक जीतने को तैयार है। शाह ने ग्लास्गो गेम्स में 100 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता था। खास बात यह है कि वे जापान में