पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिंद्रा की मदद को नहीं पहुंचे भारतीय अधिकारी

बिंद्रा की मदद को नहीं पहुंचे भारतीय अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंचियोन | ओलिंपिकके एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण विजेता भरतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा जब इंचियोन पहुंचे, तो उनकी मदद करने के लिए कोई भारतीय अधिकारी हवाई अड्डे पर मौजूद नहीं था। बिंद्रा को एयरपोर्ट पर तमाम औपचारिकताएं पूरी करने और खेल गांव तक पहुंचने में चार घंटे लग गए। आखिर स्थानीय अधिकारियों ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से संपर्क साधा और इसके बाद जाकर ही बिंद्रा को खेल गांव में प्रवेश मिल पाया। तमाम परेशानियों से थके और हताश नजर रहे बिंद्रा ने कहा कि यदि मैं यहां जल्दी आता तो बेहतर होता, लेकिन मैं क्या कर सकता हूं। वैसे भी मैं ऐसी चीजों का अभ्यस्त हो गया हूं, इसलिए मुझे अब ज्यादा हैरानी नहीं होती है।