नुक्कड़ नाटक
मांडलगढ़|राजस्थान स्टेटएड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से कला जत्थे ने गेणोली गांव में मंगलवार को नुक्कड नाटक के माध्यम से एड्स, परिवार नियोजन शिक्षा के बारे मे जानकारी दी। नागौर के श्री चारभुजा मंडल हरिज्ञान एंड पार्टी ने एड्स फैलने के कारणों बचाव के बारे में लोक गीतों से ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे ग्रामीण उपस्थित थे।