भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
मांडल. भाजपाजिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा के मंगलवार को पहली बार मांडल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीणा क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत करने आए थे।
कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने मीणा का नीलकंठ महादेव चौराहे पर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष शिव प्रकाश जोशी, जिला परिसद सदस्य सुरेन्द्र प्रताप सुवालका, ओम बिड़ला, रमेश लढ़ा, हमीद मोहम्मद शेख, विनोद जोशी लाल कृष्ण सेन आदि उपस्थित थे।