पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक साल से नहीं मिल रही विवाह सहायता राशि

एक साल से नहीं मिल रही विवाह सहायता राशि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

विवाहसहायता योजना कागजी साबित हो रही है। पंजीकरण के बाद कई पात्र लोगों को सहायता स्वीकृत हो गई लेकिन एक-एक साल बाद भी लोगों को राशि नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि विवाह सहायता योजना के ज्यादातर स्वीकृत आवेदकों को योजना के अनुसार राशि का भुगतान कर दिया है। कुछ आवेदकों के डॉक्यूमेंट्स पूरे नहीं होने से उन्हें भुगतान नहीं किया है। ऐसे आवेदकों को डॉक्यूमेंट्स कंपलीट करने के लिए कहा है। वैसे यह योजना दिसंबर 2015 में बंद हो चुकी लेकिन पेंडिंग आवेदनों में सभी को पैसा देने का प्रावधान किया गया है।

धूमड़ास गांव के ही गोमालाल रैगर की बेटी मधु की शादी के लिए भी विवाह सहायता योजना के तहत 51 हजार रुपए स्वीकृत हुए। गोमा लाल ने कर्ज लेकर बेटी की शादी की। लेकिन सहायता राशि नहीं मिलने से अब परेशान हैं।

^विवाह सहायता योजना में कुछ आवेदकों के डॉक्यूमेंट्स पूरे नहीं होने से राशि का भुगतान नहीं हुआ। उन्हें डॉक्यूमेंट्स कंपलीट करने के लिए बताया है। जल्दी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। ओपीसहारण, उप श्रम आयुक्त

खबरें और भी हैं...