- Hindi News
- प्रोसेस हाउसों ने बनास में छोड़ा काला पानी
प्रोसेस हाउसों ने बनास में छोड़ा काला पानी
गेंदलिया| प्रदूषणनियंत्रण मंडल जिला प्रशासन के अधिकारियों की अनदेखी से प्रोसेस हाउसों का काला पानी बनास में छोड़ने से पानी प्रदूषित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी से बदबू रही है रंग काला हो गया है। बनास बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष बजरंग सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताहभर से जिला मुख्यालय स्थित प्रोसेस हाऊस संचालकों द्वारा बनास नदी में छोड़े जा रहे पानी से गेंदलिया आसपास के क्षेत्र में बहने वाली बनास नदी के पानी का रंग बदल कर काला हो गया है। ऐसे में नदी में नहाना तो बीमारी को दावत देने के समान है। लोगों को चर्म रोगों की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गेंदलिया. बनासमें आया प्रोसेस हाउसों द्वारा छोड़ा गया काला पानी