छात्रासंघ उदघाटन समारोह आज
भीलवाड़ा. सेमुमागर्ल्स कॉलेज का छात्रा संघ उदघाटन समारोह बुधवार सुबह 9:30 बजे कॉलेज में होगा। प्रिंसिपल डॉ. चित्रा भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर होंगे और अध्यक्षता चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी करेंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद सुभाष बहेड़िया, मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी, नगर परिषद सभापति अनिल बल्दवा महिला अरबन बैंक अध्यक्ष कीर्ति बोरदिया होंगी।
मोटरपार्ट्स व्यापारी के यहां सर्वे
भीलवाड़ा.शहरके ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक मोटर पार्ट्स व्यापारी के यहां वाणिज्यिक कर विभाग ने मंगलवार दोपहर सर्वे किया। इसमें लगभग 6.50 लाख रुपए के माल पर वैट चोरी उजागर हुई। व्यापारी से 3.20 लाख रुपए टैक्स जुर्माना वसूला गया। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) आरपी गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि व्यापारी से 15 प्रतिशत टैक्स 30 प्रतिशत पेनल्टी वसूली गई।