- Hindi News
- 80 युवा क्लबों को 8 8 हजार की खेल सामग्री
80 युवा क्लबों को 8-8 हजार की खेल सामग्री
नेहरूयुवा केंद्र अक्टूबर नवंबर में पांच दिवसीय युवा मंडल सशक्तीकरण अभियान चलाएगा। इस दौरान 80 श्रेष्ठ युवा क्लब के सदस्यों को 8-8 हजार रुपए की खेल सामग्री दी जाएगी।
जिला युवा समन्वयक सुरेंद्र कोवालिया ने कलेक्ट्रेट में हुई केंद्र की मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में यह जानकारी दी। अध्यक्षता कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज कुमार वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी कार्य क्षमता से अवगत करा गांव के विकास कार्यों के प्रति जागरुकता पैदा करनी चाहिए। बैठक में प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी समाजसेवी तारा अहलूवालिया आदि थे।
मजदूरकॉलोनी के लिए धरना आज
भीलवाड़ा|मजदूरकॉलोनी बनाने आसान किश्तों में मजदूरों को मकान देने की मांग लेकर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मजदूर बुधवार सुबह नगर विकास न्यास के बाहर धरना देंगे। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी जिला मंत्री जुम्मा काठात ने बताया कि मजदूर संघ से संबंधित विभिन्न श्रम संघों से जुड़े करीब 3 हजार मजदूर धरने में भाग लेंगे। धरने को मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाष चौधरी प्रदेश मंत्री राधा शर्मा संबोधित करेंगे। दोपहर ढाई बजे प्रमुख शासन सचिव के नाम न्यास सचिव को मजदूर कॉलोनी के संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद सभी मजदूर रैली के रूप में वहां से कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां मजदूरों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।
विश्रांतिगृहका किया उदघाटन
मांडल.मुख्यसचेतक कालूलाल गुर्जर ने मंगलवार को सुरास गांव में ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन चमारों का खेड़ा में सार्वजनिक विश्रांतिगृह का उदघाटन किया। गुर्जर ने 7.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम सेवा सहकारी समिति भवन के शुभारंभ पर कहा कि ग्रामीण पशुपालन दुग्ध उत्पादन पर जोर दें। उन्होंने दो लाख रुपए की लागत से निर्मित विश्रांतिगृह, तेलियों के मोहल्ले में ट्यूबवेल पाइप लाइन का भी उदघाटन किया। गुर्जर ने तेलियों के मोहल्ले में कबूतरखाना विधायक मद से बनवाने की घोषणा की। इस अवसर पर मणिराज सिंह, सुरेंद्र प्रताप, छोटू सिंह, बालू आचार्य सरपंच संतोष कंवर आदि उपस्थित थे।