पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की हत्या का आरोपी रिमांड पर

महिला की हत्या का आरोपी रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. रैगरोंका खेड़ा गांव की महिला को मेघरास के पास जंगल में बीयर पिलाकर हत्या करने के आरोपी नाणोदिया के युवक को शनिवार को बनेड़ा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे दो दिन पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। रिमांड के दौरान पुलिस उससे मृतका का मोबाइल बरामद करेगी। मांडल सीओ पूरणसिंह भाटी के अनुसार, रैगरों का खेड़ा की पुष्पा प|ी शंकर बलाई की चार दिन पूर्व मेघरास के पास जंगल में बीयर पिलाने के बाद गला घोंट हत्या करने के आरोपी नाणोदिया के राजू पुत्र सालगराम बलाई को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उसे दो दिन पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से मृतका पुष्पा का मोबाइल बरामद करने के साथ ही घटना स्थल की तस्दीक कराएगी। विदित रहे कि चार दिन पूर्व मेघरास के पास एक महिला की अर्द्ध नग्न अवस्था में लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त रैगरों का खेड़ा निवासी पुष्पा बलाई के रूप में की गई।

न्यूज इनबॉक्स