कल्पद्रुम विधान में हुई पुष्पवर्षा
भीलवाड़ा. विद्यासागरवाटिका में कल्पद्रुम महामंडल विधान में शनिवार को समवसरण पर दिव्य पुष्पवर्षा से वातावरण सुगंधित हो गया। पुष्पक विमान के जरिए पुष्पवर्षा की गई। कभी डांडिया, कभी गरबा का दौर चला। इंद्र इंद्राणियों ने कल्पद्रुम महामंडल विधान तीसरे दिन चैत्य प्रासाद भूमि, खातिका भूमि, लता भूमि एवं उपवन भूमि की पूजा की। विधानाचार्य पुण्यांश ने बताया कि खातिका भूमि के निर्मल जल से भरी बावड़ियों में स्नान के बाद दर्पणवत जल में भव्य आत्माओं को तीन भवन एवं उपवन भूमि की वापिका के जल में सात भवन दिखाई देते हैं। आर्यिका सौभाग्यमति ने कहा कि भगवान वीतरागी हैं, उन्हें किसी से कुछ लेना देना नहीं है। आरसी व्यास-आरके कॉलोनी से निकाली जाने वाली दिग्विजय यात्रा रविवार शाम 4 बजे रवाना होगी।