- Hindi News
- जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल में कान, नाक जांच शिविर आज
जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल में कान, नाक जांच शिविर आज
जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल में कान, नाक जांच शिविर आज
माण्डल। जेनिथइन्टरनेशनल स्कूल मांडल एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निशुल्क कान नाक गला रोग जांच एवं परामर्श शिविर रखा गया है। संस्था प्रधान महेश पाराशर ने बताया कि इस जांच शिविर में जयपुर के प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क जांच की जाएगी। दवाइयां निशुल्क दी जाएगी। सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होगा। 10 बजे से परामर्श दिया जाएगा।
न्यूमेनशोरूम पर विशेष स्कीम
भीलवाड़ा। न्यूमेनशोरूम पर हर साल की तरह दूल्हों के फायदे की स्कीम लाकर शादी के मौके पर विशेष राहत दी जाती रही है। इसी प्रकार इस बार 5100 रूपये में कोट पेन्ट के साथ 8 उपहार, 2 ड्रेस एवं कुर्ता पाजामा लाकर इस मंहगाई के दौर में यह शानदार स्कीम नवरात्रि स्थापना पर 4 दिन के लिए दी जा रही है। जिससे पहले दिन में ही ग्राहकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दूल्हों ने नवंबर दिसंबर के सावों की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है। शोरूम के संचालक श्री अजय जैन ने बताया कि स्कीम सिर्फ 4 दिन के लिए ही है। अत: अतिशीघ्र बुकिंग कराकर स्कीम का फायदा उठाएं।
बिजनेस प्लस