पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए 3 दिन में देनी होगी बैंक गारंटी

ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए 3 दिन में देनी होगी बैंक गारंटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरोडिस्चार्ज वाले यूनिट की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए सोमवार तक बैंक गारंटी तथा प्रपोजल देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से गुरुवार को मेवाड़ चैंबर सभागार में आयोजित हुई कार्यशाला में यह निर्देश जारी किए गए हैं। मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी महावीर मेहता ने बताया कि कार्यशाला में प्रोसेस डाई हाउस तथा उर्वरक इंडस्ट्री के तकनीकी प्रतिनिधियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में बताया गया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल की नई गाइड लाइन के अनुसार 17 श्रेणियों के उद्योगों को ऑनलाइन कैमरा तथा फ्लो मीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इनके डाटा केंद्रीय तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सर्वर पर उपलब्ध रहेंगे। यह डाटा एक साल तक सेव रहेंगे।

कार्यशाला में उद्योगपति सचिन राठी, मंडल के कनिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गिर्राज सोनगरा तथा नीरज ओझा ने भी नए सिस्टम के बारे में जानकारी दी।

बैंक गारंटी देने के निर्देश

क्षेत्रीयअधिकारी मेहता ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित उद्योगों को इस सिस्टम की लागत की 25 प्रतिशत बैंक गारंटी तथा सिस्टम लगाने का प्रपोजल सोमवार तक मंडल कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है।