दो बाइक भिड़ीं, चार घायल
मांडलगढ़| गेणोलीमार्ग पर मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार जने घायल हो गए। हालत गंभीर होने से घायलों को भीलवाड़ा रैफर किया गया। थाना प्रभारी पांचूराम चौधरी ने बताया कि मांडलगढ़ निवासी निसार मोहम्मद अनवर मोहम्मद बाइक से गेणोली मार्ग पर जा रहे थे। सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में निसार मोहम्मद, अनवर मोहम्मद दूसरी बाइक पर सवार गंगादेवी भील एक अन्य घायल हो गए।