पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क खोदने का विरोध, ग्रामीणों ने काम रुकवाया

सड़क खोदने का विरोध, ग्रामीणों ने काम रुकवाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबादीक्षेत्र में लगे मोबाइल टावर से नेटवर्क लाइन बिछाने के लिए की जा रही सड़क की खुदाई कार्य को ग्रामीणों के विरोध के बाद रोक दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना एनओसी लिए कंपनी द्वारा खुदाई कराई जा रही है। ग्रामीणों के विरोध के चलते करीब 10 वर्षों से मोबाइल टावर का संचालन नहीं हो पा रहा है।

मोबाइल कंपनी द्वारा मंगलवार से अचानक लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। मजदूरों को सड़क की खुदाई करते देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उपसरपंच विजय टेलर, व्यापार मंडल अध्यक्ष लादूलाल भालावत, वार्डपंच ग्रामीणों ने सड़क खुदाई का विरोध किया। ठेकेदार से वर्क ऑर्डर के दस्तावेज मांगे, लेकिन ठेकेदार के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। ग्रामीणों के विरोध के कारण ठेकेदार को काम बंद करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित कंपनी को पंचायत द्वारा एनओसी जारी नहीं की गई। कंपनी का टावर आबादी क्षेत्र में है। नियमानुसार इसका संचालन नहीं हो सकता है। ग्रामीणों ने टावर को अन्यत्र लगाने की मांग प्रशासन से की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भालावत, नरेन्द्रसिंह, हंस बहादुर, हीरालाल गोखरू, ईश्वरलाल माली, पारसमल कोटियाणा, नौरत चंदेल सहित बैराठ ग्राम विकास समिति के सदस्य मौजूद थे।

मोबाइल कंपनी द्वारा लाइन बिछाने का विरोध करते ग्रामीण।

बदनौर. नेटवर्कलाइन के लिए खुदाई करता मजदूर।

खबरें और भी हैं...