पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 44 यूनिट रक्तदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी पर्व को लेकर मंगलवार को नामदेव भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 44 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का आयोजन चारभुजा नामदेव छीपा समाज विकास ट्रस्ट महात्मा गांधी अस्पताल के तत्वावधान में किया गया।

नामदेव नवयुवक मंडल के अध्यक्ष गोपाल डिग्गीवाल ने बताया कि बसंत पंचमी को लेकर आयोजित शिविर में महंत रामसागर दास, महंत योगेश्वर त्यागी, महंत राजेश पुरी, तहसीलदार सुंदरलाल बंबोड़ा, सरपंच शंकरलाल गुर्जर, किशन सिंह राव, रतनलाल मंडोवरा ने नामदेव महाराज की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। डिग्गीवाल ने बताया कि 12 फरवरी को बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर हवन, अभिषेक शोभायात्रा का आयोजन होगा।

हमीरगढ़. मंगलवारको आयोजित शिविर में रक्तदान करते नामदेव छीपा समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...