पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में सो रहा था शिक्षक, शिक्षिका मोबाइल पर बातों में मशगूल मिली

स्कूल में सो रहा था शिक्षक, शिक्षिका मोबाइल पर बातों में मशगूल मिली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशिक्षण से गैरहाजिर शिक्षकों के वेतन से होगी खर्च की वसूली

उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा (अजमेर) सुरेश शर्मा ने मंगलवार को सवाईपुर बिजौलिया के उच्च माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। बिजौलिया के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल एवं बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शर्मा के पूछे सवालों का छात्र जवाब नहीं दे पाए। इस पर शर्मा ने स्टाफ को निर्देश दिए। सहायक उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा चंद्रशेखर शर्मा ने कस्बे के प्राथमिक स्कूल उंदरों का खेड़ा स्कूल का निरीक्षण किया। यहां अपराह्न 3:30 बजे बच्चे खेल रहे थे। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक विष्णु चाष्टा ने राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल लक्ष्मीपुरा का निरीक्षण किया। बच्चों का शैक्षणिक स्तर कमजोर था। स्टाफ ने दैनिक डायरी नहीं भर रखी थी। उल्लेखनीय है कि अधिकारियों की यह टीम मंगलवार को कस्बे में एक निजी एसटीसी संस्थान का भौतिक सत्यापन करने गई थी।

खबरें और भी हैं...