मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त
भीलवाड़ा|औषधि नियंत्रणविभाग ने बदनौर मांडल के मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए हैं। सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि बदनौर के कमल मेडिकल स्टोर का 22 फरवरी से 2 मार्च तक के लिए, बदनौर मेडिकल का 29 फरवरी से 9 मार्च तक, राजस्थान मेडिकल स्टोर (जामा मस्जिद के पास बदनौर) का 22 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा मैसर्स यूएमबी मेडिकल स्टोर, मांडल का लाइसेंस 22 फरवरी से 6 मार्च तक के लिए निरस्त किया गया है।