चाकूबाजी में युवक हुआ घायल
भीलवाड़ा | नानाके मौसर में नंदराय आए दो भाइयों का वहीं के एक युवक से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान ही दोनों भाइयों ने युवक से मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक की पसलियों में लगा। इसके बाद बीगोद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। बीगोद थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि पुरानी आबादी मांडलगढ़ निवासी इंसाफ शाह उसका भाई सद्दाम शाह पुत्र शौकत शाह बुधवार को अपने नाना के मौसर में नंदराय आए थे। इन्होंने वहां किसी महिला को फोन किया। इस पर नंदराय के जाकिर मोहम्मद ने उलाहना दिया। इससे दोनों भाई आक्रोशित हो गए। दोनों ने जाकिर पर चाकू से हमला कर दिया। जाकिर की पसलियों के पास चोटें आई। बीगोद थानाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जाकिर का प्राथमिक उपचार कराया। बीगोद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच करते हुए उनके पास से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
नंदाराय. अस्पतालमें भर्ती युवक के बयान लेते बीगोद थानाधिकारी महावीर प्रसाद।