पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल श्रमिक को मुक्त कराया होटल संचालक पर केस दर्ज

बाल श्रमिक को मुक्त कराया होटल संचालक पर केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडल | बालश्रम कर रहे एक बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बुधवार को मुक्त कराया। होटल संचालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। बुधवार को मांडल-भीलवाड़ा मार्ग पर हरि ओम स्वीट्स एवं नमकीन भंडार पर बाल श्रम की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन के राजेश खोईवाल मानव तस्करी विरोधी दस्ते के प्रभारी नंद लाल, विजय सिंह पहुंचे। यहां पता चला कि बाल श्रमिक से रोजाना 12 घंटे काम लिया जा रहा है। जिसे मुक्त कराया गया। टीम के निरीक्षण के दौरान मजदूरी उपस्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण एवं उम्र के दस्तावेज मांगे। इस पर होटल संचालक यह उपलब्ध नहीं करा पाया। बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया। होटल संचालक पप्पू लाल पुत्र रामचंद्र शर्मा निवासी भगवानपुरा के खिलाफ मांडल थाने में मामला दर्ज कराया गया।

खबरें और भी हैं...