पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का संकल्प लें’

‘ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का संकल्प लें’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडलगढ़। मोटरोंकाखेड़ा पंचायत के लोडियाणा ग्राम में वन महासंघ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी के आतिथ्य में भील परिवार के बच्चों को पोशाक वितरित की। इस अवसर पर एसडीएम आलोक जैन ने जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया। जोशी ने बताया कि लोडियाणा ग्राम में कई जरूरतमंद परिवार है जिन्हें सहायता की जरूरत है।







हम सब ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का संकल्प लें। भील बस्ती राजकीय लोडियाणा प्राथमिक विद्यालय में भील परिवार के दर्जनों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। एसडीएम जैन, सत्यनारायण जोशी ने जन सहयोग से 35 छात्र-छात्राओं को पोशाक, जूते, मौजे सहित अवश्यक वस्तु वितरित की। कर्यक्रम के पश्चात जनसुनवाई में लोडियाणा में पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन, शौचालय निर्माण सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मांडलगढ़। विद्यालय के जरूरतमंद छात्रों को पोशाक वितरण करते हुए।

खबरें और भी हैं...