गंगापुर | गलोदियागांव में नेहरू युवा केंद्र भीलवाडा एवं नेहरू
गंगापुर | गलोदियागांव में नेहरू युवा केंद्र भीलवाडा एवं नेहरू युवा सस्थान गलोदिया के तत्वावधन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। सरपंच रतन लाल गुर्जर ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा लोक कलाकारों एवं युवाओं को आगे बढ़ाने एवं राष्ट्रीय स्तर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है। युवा मंडलों के माध्यम से खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन जागरण कार्यशाला, जल स्वावलंबन, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं।
लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति