पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क चंबल प्रोजेक्ट कार्य का जायजा लिया

सड़क चंबल प्रोजेक्ट कार्य का जायजा लिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मांडलगढ़

पंचायतसमिति क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों को जोड़ने के लिए तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी। यह बात बुधवार को विधायक कीर्ति कुमारी ने कही। उन्होंने कहा कि खटवाड़ा जोजवा पंचायतों को जोड़ने के लिए बेड़च नदी पर पुलिया निर्माण कर तीन किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

उनके साथ राजस्थान सरकार की सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक रुद्रा रेणु ने दोनों ग्राम पंचायतों का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने होड़ा में चल रहे चंबल प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार भूपेंद्रसिंह सौलंकी, पंचायत प्रसार अधिकारी राजेंद्र कुमार सेन, खटवाड़ा सरपंच सज्जनसिंह बाफना, महुआ सरपंच रणजीत सिंह शक्तावत, बीगोद सरपंच गणेश पारीक, सत्यनारायण उपाध्याय, जोजवा सरपंच कर्मा जाट, पंचायत समिति सदस्य प्रभुलाल तेली, होड़ा सरपंच दुर्गा देवी खंडेलवाल, समाजसेवी गोपाल खंडेलवाल, शिव पगारिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामसिंह जोशी, रतनलाल रामदयाल तेली आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...