पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल अस्पताल में चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरोंने सोमवार रात स्कूल, अटल सेवा केंद्र, पशु चिकित्सालय उप स्वास्थ्य केंद्र को निशाना बनाया। चोरों ने स्कूल से पोषाहार बनाने के बर्तन चुरा लिए लेकिन अस्पताल अटल सेवा केंद्र से उनके हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। थानाधिकारी मुकुंद सिंह ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आरजिया के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शुक्ला ने मंगलवार सुबह थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि सोमवार रात चोरों ने आरजिया स्कूल के ताले तोड़ दिए। चोरों ने स्कूल के चार कमरों के ताले तोड़ दिए। किचन से गैस सिलेंडर, पोषाहार पकाने के लिए रखे 2 कूकर, 2 भगोने, 2 तगारी, तराजू-बाट आदि सामग्री चुरा ली। स्कूल में चौकीदार मोहन दास वैष्णव गहरी नींद में था इसलिए उसे वारदात का पता नहीं चल पाया। इधर, चोरों ने गांव के ही अटल सेवा केंद्र, पशु चिकित्सालय उप स्वास्थ्य केंद्र के भी ताले तोड़ दिए। चोर अंदर घुसे और अलमारी सहित अन्य जगह की तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

मांडल. आरजियाके अस्पताल में चोरों द्वारा ताले तोड़कर खोली गई अलमारी।

खबरें और भी हैं...