पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत में 12 परमाणु रिएक्टर बनाएगा रूस

भारत में 12 परमाणु रिएक्टर बनाएगा रूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतऔर रूस ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, पेट्रोलियम और उर्वरक समेत कई क्षेत्रों में 20 समझौते किए हैं। इसमें रूस के सहयोग से भारत में 12 परमाणु रिएक्टर स्थापित किए जाने का समझौता भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन के बाद इन्हें अंजाम दिया गया।

बैठक के बाद साझा बयान में मोदी ने रूस को भारत का शक्ति स्तंभ बताया। कहा, ‘रूस ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत भारत में अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर बनाएगा। इसका सैनिक और नागरिक दोनों इस्तेमाल होगा। इसका निर्यात भी किया जाएगा।’ मोदी ने रूस से अपने रक्षा उद्योग के लिए भी भारत में ही कलपुर्जे बनाने का अनुरोध किया। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। तेल और गैस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी समझौता हुआ।

मोदी ने कहा, ‘रूस हाइड्रोकार्बन का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत सबसे बड़ा आयातक। इस क्षेत्र में सहयोग की काफी संभावनाएं हैं।’ इस दौरान पुतिन ने कहा, ‘साल 2000 में प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल में मोदी से मुलाकात हुई थी। मैं तब से उनसे परिचित हूं। वह नई भूमिका में हैं। और अब हम मिलकर रिश्तों की नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।’ दोनों देशों ने आतंकवाद खत्म करने, अफगानिस्तान में शांति स्थायित्व और एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

दोनों देश तेल एवं गैस, बिजली उत्पादन, परमाणु ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा और एनर्जी एफिशिएंसी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे। दोनों देश एक दूसरे के यहां और किसी तीसरे देश में पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट की संभावनाएं भी तलाशेंगे।





रूस और भारत की कंपनियां बिजली परियोजनाओं, कोयला उत्पादन और तेल खनन में नई टेक्नोलॉजी साझा करेंगी। -व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए रोडमैप बनेगा।

विजन डॉक्यूमेंट

रक्षा क्षेत्र में : भारतमें अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर केए 226टी बनाया जाएगा। हर साल करीब 400 हेलीकॉप्टर बनेंगे। भारतीय सैन्य बलों को रूस में प्रशिक्षण दिया जाएगा। रूस से अपने रक्षा उद्योग के लिए भी भारत में कलपुर्जे बनाने का आग्रह।

ऊर्जाक्षेत्र में : रूसकी सरकारी कंपनी रोजाटम 20 साल में 12 रिएक्टर देगी। कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा प्रोजेक्ट की यूनिट-3 और 4 के लिए जरूरी उपकरण की सप्लाई। रूस के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए टाटा पावर और रशि