पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 दिन पहले जहां 15 किलो कैरी बैग पकड़ा वहां अब 500 किलो मिला

2 दिन पहले जहां 15 किलो कैरी बैग पकड़ा वहां अब 500 किलो मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद की टीम ने गुरुवार को प्लास्टिक की एक दुकान से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कैरी बैग बरामद कर दुकान सीज कर दी। इसी दुकान से प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम ने दो दिन पहले करीब 15 किलो कैरी बैग जब्त किया था। प्रदूषण नियंत्रण मंडल अधिकारियों को तब गोदाम का पता नहीं चला। कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक सुरेश पुत्र दौलतराम परिषद की टीम को चकमा देकर भाग गया। परिषद स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचआर परिहार ने बताया कि कैरी बैग ज्यादा होने से एसडीएम अविचल चतुर्वेदी कोतवाली पुलिस को बुलाकर दुकान सीज की गई।

होमगार्ड कमांडर ने पकड़वाया मामला

डॉ.परिहार ने बताया कि होमगार्ड प्लाटून कमांडर जोरावर सिंह सेवा सदन रोड पर कैरी बैग बेचने वालों का का पता करने के लिए घूम रहे थे। उन्होंने नागौरी प्लास्टिक के दुकानदार को एक मोटरसाइकिल वाले को कैरी बैग बेचते देखा। सिंह ने मोटरसाइकिल चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। सूचना के बाद परिषद अधिकारी वहां पहुंचे। दुकान के अंदर 15-20 किलो कैरी बैग थे लेकिन गोदाम में करीब 500 किलो कैरी बैग पड़े थे।

^दो दिन पहले इसी दुकान पर आरपीसीबी ने कार्रवाई की थी। पिछले साल हमने भी कार्रवाई की थी लेकिन अभी पता नहीं है कि मामले में चालान हो चुका है या नहीं। -डॉ.एचआर परिहार, स्वास्थ्यअधिकारी, नगर परिषद

^हां,हमने नागौरी प्लास्टिक से दो दिन पहले करीब 15 किलो कैरी बैग जब्त किए थे। कार्रवाई के दौरान हमें यह जानकारी नहीं हो पाई कि अंदर गोदाम में काफी कैरी बैग पड़े हुए हैं। -डॉ.गिरिराज सोनगरा, जेएसओ,आरपीसीबी

डॉ. परिहार ने बताया कि पॉलीथिन कैरी बैग पर प्रभावी रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई के दौरान इसी दुकान से नगर परिषद की टीम ने पिछले साल भी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया था। हालांकि अभी इसकी सूचना नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण मंडल के पास नहीं है कि इस मामले में दुकानदार के खिलाफ चालान पेश हो चुका है या नहीं। इस बार भी इस दुकान से 500 किलो कैरी बैग मिला।

भीलवाड़ा. सेवासदन रोड स्थित दुकान सीज करते परिषद के जोरावर सिंह।