पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी अतिक्रमण की चपेट में सब्जी मंडी

गंदगी अतिक्रमण की चपेट में सब्जी मंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^मंडी की समस्याओं का शीघ्र समाधान करके शेड लगाया जाए। मंडी की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। -विकाससुवालका, कस्बावासी

^मंडीको सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।-जगदीश चंद्र चौधरी, सरपंच,मांडल

व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन

सब्जीविक्रेताओं एवं ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सब्जी विक्रेताओं की पीड़ा यह है कि अलग से सब्जी मंडी नहीं होने से उन्हें सड़क पर व्यवसाय करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सब्जी मंडी की जरूरत है, लेकिन अतिक्रमण के कारण हादसों का अंदेशा बना रहता है।

आवारापशु बने परेशानी

सड़कपर सब्जी मंडी लगने से यहां आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। पशुओं से जहां सब्जी विक्रेता परेशान हैं वहीं सब्जी लेने आने वालों राहगीरों को भी परेशान होना पड़ता है। मंडी में सुलभ कॉम्पलैक्स नहीं होने है। एक पुरुष शौचालय है लेकिन यह जर्जर हो चुका है। मंडी के पास बालिका माध्यमिक, प्राथमिक स्कूल माहेश्वरी पंचायती नोहरा है। आवारा पशुओं के कारण बालिकाएं भी परेशान हैं।

भास्कर न्यूज | मांडल

कस्बेके मुख्य बाजार में सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार लगा है। अतिक्रमण इतना है कि मंडी का आकार सिमट गया। इससे सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशान होना पड़ता है।

स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है लेकिन मंडी में चारों तरफ गंदगी फैली है। नियमित सफाई नहीं होने से आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि मंडी में माली खेड़ा, कीरखेडा, मेजा, सुरास , बावड़ी, बलाई खेड़ा, नीम खेड़ा सहित आसपास के लोग सब्जी बेचने आते हैं। पहले इस मंडी में गुड़ धान का कारोबार होता था। मंडी में सब्जी विक्रेताओं की संख्या बढ़ गई है। इससे भी समस्या उत्पन्न हो रही है।

^सब्जीमंडी में शेड नहीं है। गंदगी के कारण आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। सड़क पर मंडी होने से वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे हमें परेशान होना पड़ता है। -शांतिदेवी, सब्जीविक्रेता

मांडल. मुख्यबाजार में सड़क पर लगी सब्जी मंडी में फैला अतिक्रमण।