पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद के लिए किसानों में हुई धक्का मुक्की

खाद के लिए किसानों में हुई धक्का-मुक्की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{व्यवस्थापक को बुलाना पड़ा पुलिस जाब्ता

{किसानों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

भास्करन्यूज | पंडेर

खादलेने गुरुवार को किसान सहकारी समिति के गोदाम पर पहुंच गए। भीड़ ज्यादा होने से धक्का-मुक्की हो गई। बेकाबू किसानों को नियंत्रित करने के लिए समिति व्यवस्थापक गोपाल तेली को पुलिस जाब्ता बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस पहरे में खाद का वितरण किया गया।

बुधवार दोपहर चार ट्रकों में 1450 कट्टे खाद ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम पहुंचा। गुरुवार को खाद का वितरण शुरू हुआ। इससे पहले ही किसानों की लंबी कतार लग गई। करीब ढाई घंटे बाद खाद वितरण शुरू हुआ। भीड़ ज्यादा होने से हंगामा शुरू हो गया। किसानों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। कई बार किसानों के बीच विवाद की नौबत आई। खाद वितरण में देरी अव्यवस्था से परेशान किसानों ने प्रशासन समिति के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर पुलिस जाब्ता बुलाया गया। पुलिस ने समिति चैनल गेट के बार किसानों को कतार में लगाकर खाद वितरण कराया।

इधर, धनोप समिति में मांग के अनुरूप खाद कम आने से किसानों ने हंगामा किया। इस पर धनोप ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापक महावीर प्रजापत को समिति का गेट बंद करना पड़ा। खाद वितरण नहीं होने से किसान निराश लौटे।



खाद कम आने से नहीं किया वितरण

आगूंचा.बराटिया,भोजरास आगूंचा सहकारी समिति में खाद के 300 कट्टे आए। गुरुवार को खाद लेने एक हजार से ज्यादा किसान पहुंच गए। खाद कम पहुंचने से विवाद की स्थिति बन गई। इससे सभी कट्टों को गोदाम में रख दिया गया। व्यवस्थापक ने बताया कि पर्याप्त खाद आने पर ही वितरण किया जाएगा।

300 कट्टे खाद वितरित

सांगरिया.किसानोंको गुरुवार को 300 कट्टे खाद वितरित किया गया। सांगरिया एवं धनोप सहकारी समिति के बाहर सुबह 7 बजे से बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। सांगरिया सहकारी समिति व्यवस्थापक प्रहलाद माली ने किसानों को कतारबद्ध कर खाद वितरण किया। समिति द्वारा 300 कट्टों का वितरण किया गया। घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद कई किसानों को निराश लौटना पड़ा

लंबी कतार से लगा जाम

मांडलगढ़.खादलेने आए किसानों की कतार इतनी लंबी थी कि भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर जाम लग गया। यातायात बाधित होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग सुचारू कराया। कस्बे की बिजौलिया क्रय-विक्रय सहकारी समिति की मुख्य शाखा में खाद के लिए सुबह स