चालीसवें मोहर्रम पर निकला ताजिया
मांडलगढ़. मिन्नतका चालीसवां मोहर्रम गुरुवार को मातमी धुनों एवं अखाड़ा प्रदर्शन के साथ निकाला गया। मोहर्रम के अनुज्ञाधारी जाकिर हुसैन सिलावट ने बताया कि 10 दिसंबर इबादत की रात नौ बजे मोहर्रम दरगाह चौक से स्टेच्यू सर्किल पर लाया गया। ताजिया रात दो बजे वापस दरगाह चौक पहुंचा। गुरुवार सुबह 11.30 बजे दरगाह चौक से निर्धारित मार्गों से होकर शाम को स्टेच्यू सर्किल पहुंचा। युवाओं ने हैरतअंगेज अखाड़ा प्रदर्शन किया। जुलूस में आने वालों के लिए जगह-जगह शर्बत, खीर एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध थी। रात में ताजिया करबला में ठंडे किए गए।